भिलाई में के हुडको इलाके में बदमाशों ने एसबीआई के दो एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब 30 लाख कैश पार कर दिया गया। रुपए निकालने के बाद एटीएम में आग लगा दी गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस अब सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
हुडको के वार्ड-70 में शनिवार देर रात दो अलग-अलग एटीएम में चोरी की वारदात हुई। पहली घटना मिलन चौक स्थित एटीएम में हुई। यहां से ठीक 200 मीटर दूर दशहरा मैदान ग्राउंड स्थित दूसरे एटीएम को निशाना बनाया गया। तीन से चार आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।








