Thursday, July 30, 2026

VIDEO: थाने पहुंचा खून से लथपथ ABVP नेता, BAR में विवाद के बाद ​NSUI कार्यकर्ताओं ने सिर फोड़ा, कलेक्टोरेट के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बिलासपुर में शुक्रवार देर रात तंत्रा बार में NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाया। इसके बाद उन्होंने रास्ता रोक कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला महामंत्री पर पत्थर और रॉड से हमला कर दिया। हमले में ABVP नेता के सिर पर गंभीर चोट आई है। हालांकि, दूसरे पक्ष से भी लोग घायल हुए हैं। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा स्थित शिवम होम्स कॉलोनी का रहने वाला आयुष तिवारी (22) ABVP का जिला महामंत्री है। उसका भाई 36 मॉल में काम करता है। शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे वो अपने भाई को लेने मॉल गया था। इसी दौरान NSUI के गौतम ऋषि, अंशुमान दुबे और उसके साथी शराब पीकर तंत्रा बार में बवाल मचा रहे थे। तभी उनका आयुष तिवारी के भाई से विवाद हो गया। आयुष की समझाइश पर सभी लोग वहां से निकल गए।

NSUI कार्यकर्ताओं ने तंत्रा बार में हंगामा मचाया।
NSUI कार्यकर्ताओं ने तंत्रा बार में हंगामा मचाया।

बदला लेने के लिए आयुष को रोककर किया हमला
आयुष तिवारी ने पुलिस को बताया कि 36 मॉल के नीचे NSUI के कार्यकर्ता उसके भाई से मारपीट कर रहे थे, जिस पर आयुष ने बीच बचाव कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद NSUI से जुड़े युवक बदला लेने की फिराक में कलेक्टोरेट के सामने उसका इंतजार कर रहे थे।

आयुष अपनी कार से कलेक्टोरेट के सामने पहुंचा ही था कि 10-12 युवकों के ग्रुप ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे घेरकर पत्थर और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आयुष ने भी अपने बचाव में युवकों की पिटाई की। इस हमले में आयुष का सिर फट गया, वो खून से लथपथ होकर किसी तरह सिविल लाइन थाने पहुंचा।