Monday, July 27, 2026

जब MLA को घेर लिया था 40 हाथियों का दल, घबराकर पानी टंकी में चढ़ गए थे विधायक

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में लगातार हाथियों का दल विचरण कर रहा है. बीती रात गुरसियां के झलियामुडा गांव के एक व्यक्ति को चोटिया के पास हाथियों ने चपेट में लेकर मौत के घाट उतार दिया था. विधायक मोहित राम केरकेट्टा ग्रामीण के घर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लेने गए थे. जहां वे भी हाथियों के जाल में फंस गए.

हाथियों ने लमना पंचायत के आश्रित ग्राम हरमोड के एक ग्रामीण के घर को नुकसान पहुंचाया था. विधायक मोहित राम केरकेट्टा ग्रामीण के घर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लेने गए थे. इसी बीच हाथियों के दल ने आसपास के क्षेत्र को घेर लिया. विधायक और उनकी टीम और ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा को लेकर पास में बनी पानी टंकी में चढ़ गए.