Wednesday, July 15, 2026

बिहार CM नीतीश कुमार पर एक शख्स ने उनके ही गृह क्षेत्र में किया हमला

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आज उनके गृहनगर बख्तियारपुर में एक शख्स ने हमला कर दिया. सूत्रों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है. सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में हमला उस समय होता दिख रहा है जब मुख्यमंत्री एक स्थानीय अस्पताल के परिसर में राज्य के एक स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी की प्रतिमा के समक्ष उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले थे.

पीछे से आए व्यक्ति को तेज कदमों से मंच पर चढ़ते हुए और नीतीश कुमार की पीठ पर वार करते देखा गया. सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत खींच लिया. एक अन्य वीडियो में हमला करने वाला शख्स पुलिस द्वारा ले जाते हुए दिख रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं. कुमार 1989 से 1999 तक बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से पांच बार चुने गए.