Thursday, October 1, 2026

भूपेश कैबिनेट के अहम फैसले:3 लाख बच्चों के लिए शुरू होगी बालवाड़ी, पहली बार टेक्सटाइल प्लांट लगेगा; बजट का अनुमोदन भी

रायपुर के CM हाउस में शुक्रवार को करीब 4 घंटे मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने बजट को लेकर अफसरों और मंत्रियों से चर्चा की। बातचीत के बाद बजट 2022-23 का अनुमोदन किया गया । ये 7 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस बार मिडिल क्लास और छत्तीसगढ़ के उद्योगों से जुड़ी कई सौगातों को इस बजट में शामिल किए जाने की चर्चा है।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि सरकारी जमीन के आवंटन, प्रदेश में 3 लाख से अधिक 5 से 6 साल के बच्चों के लिए बालवाड़ी शुरू करने, प्रदेश में पहली बार टेक्सटाइल प्लांट लगाने जैसी 16 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। मंत्री ने बताया कि सरकार नए उद्योगों को बढ़ावा देने लिए इंडस्ट्रीज को प्रोत्साहन पैकेज दे रही है। इसी के तहत प्लास्टिक और टेक्सटाइल की कंपनियां प्रदेश में प्लांट लगाएंगी। इनमें करीब 300 लोगों को रोजगार मिलेगा