Thursday, October 1, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए सीनियर ऑब्जर्वर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पयवेक्षक बनाए गए हैं. AICC ने आदेश जारी किया है. इसके पहले उनको असम चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. इस चुनाव में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है. भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाए गए हैं. इससे पहले असम विधानसभा चुनाव में भी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई थी.