Thursday, October 1, 2026

रेलवे संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल मिला भाजपा की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडे से, शहर की समस्याओं के तरफ ध्यान कराया आकृष्ट

कोरबा: भाजपा की कोरबा लोकसभा उम्मीदवार सरोज पांडे से रेलवे संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल मिला इस दौरान उन्होंने सरोज पांडे को भाजपा प्रत्याशी बनाने की बधाई दी ।इसके साथ ही शहर की प्रमुख समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि कोरबा शहर में केवल कोयले के परिवहन पर ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन यात्री गाड़ियों को तवज्जो नहीं दी जा रही है ।जिससे यहां की जनता काफी परेशान है। इसके साथ ही उन्होंने कोरबा से नर्मदा एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को चलाने की मांग की।