Friday, July 3, 2026

*शिवसेना कोरबा जिला की जिला स्तरीय बैठक संपन्न*

छत्तीसगढ़ शिवसेना जिला कोरबा की जिला स्तरीय बैठक भवानी मंदिर परिसर स्थित सामुदायिक भवन में आहूत की गई जिसमें जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे आंदोलनों की प्रगति महा सदस्यता अभियान एवं आने वाले नवंबर 2022 में प्रदेश स्तरीय बेरोजगार किसान मोर्चा 6 के आयोजन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। उक्त बैठक में शेर बहादुर सिंह छतरी जी को बालको नगर जोन अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई एवं सभी पदाधिकारियों को बेरोजगार किसान मोर्चा की तैयारी हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रवीना जवार कोरबा विधानसभा अध्यक्ष रमेश श्रीवास कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष विनय भारिया, उपाध्यक्ष मनोज भारिया दर्री जोन अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा ई-रिक्शा सेना जिला अध्यक्ष राजा केसरवानी वार्ड क्रमांक 42 के अध्यक्ष दुर्गेश अहिरवार कामगार सेना जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, वार्ड क्रमांक 51 के अध्यक्ष सनत भारिया, वार्ड क्रमांक 48 के अध्यक्ष प्रशांत निंमजा वार्ड क्रमांक 16 अध्यक्ष बुधनाथ यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।