Thursday, June 11, 2026

10 साल बाद रायपुर में IPL का रोमांच, RCB टीम पहुंची – विराट कोहली का हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 का क्रिकेट महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम शुक्रवार को रायपुर पहुंच गई। टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का रायपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से टीम कड़ी सुरक्षा के बीच मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हुई।

10 साल बाद रायपुर को मिली मेजबानी

रायपुर को लगभग 10 साल बाद IPL मैचों की मेजबानी मिली है। मैच शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे, जहां तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
10 मई को RCB और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

सेलिब्रिटी और वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना

मैच को लेकर सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि ग्लैमर का तड़का भी देखने को मिल सकता है। अनुष्का शर्मा और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह के आने की संभावना है। इसके अलावा अंबानी परिवार और बॉलीवुड हस्तियों के भी स्टेडियम पहुंचने के आसार हैं।

 सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 1500 जवान तैनात

IPL मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाईलेवल मीटिंग के बाद प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

  • 8 IPS अधिकारियों सहित 20 राजपत्रित अधिकारी तैनात
  • करीब 1500 पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे
  • ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 300 अतिरिक्त जवान मौजूद रहेंगे

डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है, जो आईजी अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में व्यवस्था संभालेंगे।

5 रास्तों से स्टेडियम पहुंचने की सुविधा

दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम तक पहुंचने के 5 प्रमुख मार्ग तय किए गए हैं।

  • 12 गेट से प्रवेश की व्यवस्था
  • अलग-अलग शहरों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग रूट और पार्किंग प्लान
  • VIP पास धारकों के लिए विशेष मार्ग आरक्षित

स्टेडियम में इन सामानों पर पूरी तरह प्रतिबंध

सुरक्षा के मद्देनजर स्टेडियम के अंदर कई वस्तुओं को ले जाने पर रोक लगाई गई है, जिनमें शामिल हैं:

  • शराब, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू
  • माचिस, लाइटर, ज्वलनशील पदार्थ
  • हथियार, पटाखे, चाकू, धारदार वस्तुएं
  • बैग, बोतल, टिफिन, कांच के कंटेनर
  • कैमरा, लेजर लाइट, लैपटॉप
  • झंडे, डंडे, हॉकी, सिटी, रेडियो आदि