Sunday, August 2, 2026

3 साल का बच्चा ओमिक्रॉन से संक्रमित, महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 7 नए मामले मिलने से हड़कंप

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओमिक्रॉन (omicron Variant) के शुक्रवार को 7 नए मामले आने से हड़कंप मच गया है. इसमें से तीन केस मुंबई में मिले हैं. जबकि बाकी अन्य केस पिंपरी चिंचवाड़ में पाए गए हैं. सरकार ने कहा है कि अभी तक जितने भी नए मामले मिले हैं, उनमें मामूली लक्षण पाए गए हैं. पहली बार भारत में एक बच्चे में ओमिक्रॉन संक्रमण का मामला सामने आया है. इनको मिलाकर भारत में कुल ओमिक्रॉन वैरिएंट के 32 केस भारत में हो गए हैं. देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के एक और मामले की पुष्टि हुई है. मुंबई के धारावी में यह मामला पाया गया है. तंजानिया से लौटे शख्‍स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इन नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के कुल 17 केस हो गए हैं.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के अनुसार, महाराष्ट्र में रविवार को ओमिक्रॉन के 7 नए मामले मिले हैं. मुंबई में जो ओमिक्रॉन के तीन मरीज मिले हैं, उनकी उम्र 48 वर्ष 25 वर्ष और 37 वर्ष हैं. ये तीनों हाल ही में क्रमशः तंजानिया, ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका से वापस लौटे थे. जबकि पिंपरी चिंचवाड़ म्यूनिसिपल कारपोरेशन में मिले चार केस हाल में एक ओमिक्रॉन संक्रमित एक नाइजीरियाई महिला के संपर्क मे आए थे.