
देश का किसान बिना किसी चिंता के फसल उगा सके, उसके खेत लहलहा सके, उसे कर्ज में न डूबना पड़े आदि। इन सब बातों का ध्यान जितना एक किसान रखता है, उतनी ही कोशिश शायद सरकार भी करती है। इसलिए तो देश के किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। किसी योजना में उन्हें खेती के उपकरण मुहैया कराए जाते हैं, तो किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं, जो 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में आते हैं। वहीं, अब हर किसी को 2 हजार रुपये की अगली किस्त का इंतजार है, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपकी अगली किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे ऑनलाइन ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से पहले ही लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की 10 किस्त भेजी जा चुकी हैं। वहीं, अब 11वीं किस्त अप्रैल महीने में किसी भी दिन आ सकती है। लेकिन अगर अब तक आपने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो फिर आपके किस्त के पैसे रूक सकते हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार की तरफ से अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना है, तो आपको जल्द से जल्द ई-केवाईसी करानी होगी।
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अगर आपने ये अब तक नहीं करवाई है, तो आप घर बैठे इसे कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाना ह









