Thursday, July 30, 2026

VIDEO: मैं पागल हूं, मरना है..बोलकर चौथी मंजिल से कूदी छात्रा

पटना में शनिवार को एक छात्रा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूद गई। बिल्डिंग के नीचे खड़े एक लड़के ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पकड़ने के दौरान लड़की का सिर जमीन से टकरा गया। इस घटना में लड़की को सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लड़की कूदने से पहले अपार्टमेंट की छत पर थी, उसे देखते ही लोगों ने चिल्लाना शुरू किया। लड़की को बचाने की कोशिश करने वाले प्रेम कुमार ने बताया कि मैंने जब उससे कहा-पागल हो क्या, मत कूदो-अंदर जाओ। उसने कहा-हां मैं पागल हूं, मुझे मरना है। इतना बोल कर वो कूद गई।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा 10+2 के एग्जाम में खराब परफॉर्मेंस को लेकर काफी परेशान थी। कई दिनों से वह डिप्रेशन में चल रही थी। इसी कारण उसने मकान के चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के जय रेसीडेंसी अपार्टमेंट की है।

कूदने से पहले छत पर बैठी दिखी छात्रा।