Tuesday, August 4, 2026

BREAKING : भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिये गए कई निर्णय, जानिए अहम फैसले …

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता उनके निवासी कार्यालय में मंत्री परिषद (Bhupesh Cabinet Meeting) की बैठक हुई. कैबिनेट की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.प्रेसवार्ता कर कैबिनेट में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए मंत्री मो. अकबर ने कहा कि राज्य महुआ बोर्ड का गठन करने का निर्णय लिया गया है. बिजली कर्मचारियों के लिए ओपीएस लागू किया गया. कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक को रियायत दर में जमीन देने का निर्णय. ग्राम पंचायत बोरिंग को नगर पंचायत बनाने की सहमति दी गई. अम्बागढ़-चौकी और नवागढ़ को नगर पालिका बनाने की सहमति दी गई है,