Monday, July 27, 2026

रेव पार्टी का भंडाफोड़, सुपरस्टार की बेटी पुलिस हिरासत में, पिता ने जारी किया ये बयान

नई दिल्ली: नागा बाबू की बेटी, अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला और बिग बॉस तेलुगु विजेता राहुल सिप्लीगंज सहित 150 अन्य लोगों को हैदराबाद पुलिस ने रविवार तड़के 3 बजे हिरासत में लिया. कथित तौर पर, बंजारा हिल्स के रैडिसन ब्लू प्लाजा होटल में द मिंक पब के परिसर से लाखों रुपये की ड्रग्स मिलीं. आईएएनएस की खबर के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं की है कि निहारिका या राहुल ने किसी भी तरह के ड्रग्स कंज्यूम किए थे या नहीं. पुलिस हिरासत में जाते हुए निहारिका के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं.

इस मामले के बाद दिग्गज अभिनेता नागा बाबू ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनकी बेटी का ड्रग्स से कोई लेना-देना नहीं है. नागा बाबू ने अपने बयान में कहा, “मेरी बेटी निहारिका को कल रात एक फाइव स्टार होटल में एक पब में उपस्थित होने के लिए हिरासत में लिया गया था. पुलिस ने यत समय के बाद भी पब खुले रहने के कारण मैनेजमेंट के खिलाफ कार्यवाही की है. हालांकि, पुलिस ने पुष्टि की है कि जो ड्रग्स इस पब से बरामद किए गए है इनके उससे कोई लेना देना नहीं हैं.”